प्रश्न – 26 अगस्त-4 सितंबर, 2025 तक 5वां लोक संवर्धन पर्व-2025 कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) भोपाल (d) कोच्चि
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 अगस्त-4 सितंबर, 2025 तक 5वां लोक संवर्धन पर्व (Lok Samvardhan Parv )-2025 कोच्चि में आयोजित किया जा रहा है
- यह पर्व अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के कारीगरों, शिल्पकारों, बुनकरों, पाक विशेषज्ञों और उद्यमियों को बाज़ार से जुड़ाव और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
- यह कार्यक्रम भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है
- इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने किया
- कोच्चि संस्करण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह केरल का पहला लोक संवर्धन पर्व है, जो शहर की महानगरीय भावना, उद्यमशीलता और विविधता को दर्शाता है।
- दस दिवसीय इस महोत्सव में देश भर के 100 से ज़्यादा कारीगर और 15 पाक-कला विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं
- उत्तर प्रदेश की ज़री और चिकनकारी, पंजाब की फुलकारी कढ़ाई, बिहार की मधुबनी पेंटिंग और राजस्थान की ब्लू पॉटरी से लेकर लद्दाख की पश्मीना बुनाई, छत्तीसगढ़ का बस्तर लौह शिल्प, कर्नाटक के चन्नपटना लकड़ी के खिलौने और केरल की अपनी नेट्टीपट्टम कला जैसी पारंपरिक शिल्पकलाएं प्रदर्शित की जाएँगी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2160497
https://www.newsonair.gov.in/5th-lok-samvardhan-parv-set-to-begin-in-kochi-kerala-from-tomorrow