प्रश्न – अगस्त, 2025 में वार्षिक रक्षा प्रमुख सम्मेलन कहां आयोजित हुआ ?
(a) भारत (b) थाईलैंड
(c) रूस (d) श्रीलंका
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26-28 अगस्त, 2025 में वार्षिक रक्षा प्रमुख सम्मेलन (Chiefs of Defence Conference) थाईलैंड में आयोजित हुआ
- अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान और रॉयल थाई सशस्त्र बल ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम की मेजबानी की
- एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित इस सम्मेलन में भारत की ओर से भाग लिया
- यह सम्मेलन एक प्रमुख बहुपक्षीय मंच है ,जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों के रक्षा प्रमुखों को एक मंच पर लाता है
- जिससे उभरती क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों, सहयोगात्मक ढांचों एवं सैन्य संबंधों को मज़बूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया जा सके।
- इस सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध, साइबर सुरक्षा, मानवीय सहायता, आपदा राहत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…