5वां अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव, 2019

5th International Ramayana Festival

प्रश्न-17-19 सितंबर, 2019 के मध्य ‘5वां अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ कहां आयोजित हुआ?
(a) अयोध्या
(b) काठमांडू
(c) लखनऊ
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 17-19 सितंबर, 2019 के मध्य ‘5वां अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ (5th International Ramayana Festival), 2019 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इसका आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) द्वारा किया गया।
  • इस तीन दिवसीय महोत्सव में थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, कंबोडिया, मॉरीशस, त्रीनिदाद और टोबैगो, बांग्लादेश तथा फिजी आदि देशों के कलाकारों ने भाग लिया।
  • भारतीय सांस्कृतिक संबंध के बारे में
  • इसकी स्थापना 9 अप्रैल, 1950 को स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा की गई थी।
  • उद्देश्य-(i) भारत के विदेशी सांस्कृतिक संबंधों से संबंधित नीतियां और कार्यक्रमों को तैयार करना, (ii) भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और पारस्परिक समझ को बढ़ाना और मजबूत करना आदि।
  • वर्तमान में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे इसके अध्यक्ष हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://iccr.gov.in/event/5th-international-ramayana-festival-17-19-september-2019-e-invite-all
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/shah-to-inaugurate-5th-international-ramayana-festival-on-sep-17-119091300924_1.html