‘रोहित फॉर राइनोज’ अभियान

प्रश्न-‘रोहित फॉर राइनोज’ अभियान के साझीदार संगठन हैं।
(a) डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ.
(b) एनीमल प्लैनेट
(c) पेटा
(d) यूनीसेफ
सही विकल्प का चयन करें।
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 3 और 4
(d) 1,2,3,4
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 22 सितंबर, 2019 को ‘विश्व गैंडा दिवस’ के अवसर पर भारत के क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा ने ‘रोहित फॉर राइनोज’ अभियान का शुरुआत किया।
  • इस अभियान द्वारा लुप्तप्राय एक सींग वाले गैंडों के संरक्षण की आवश्यकता पर जागरूकता फैलाई जाएगी।
  • वर्ल्ड वाइड फंड फार नेचर-इंडिया और एनीमल प्लानेट चैनल इस अभियान में सहयोग करेंगे।
  • वर्ष 2018 में रोहित ने गैंडा संरक्षण के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) से जुड़े।
  • 16 सितंबर से 22 सितंबर, 2019 के मध्य एनीमल प्लानेट गैंडा सप्ताह के रूप में गैंडों पर विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।
  • भारत में भारतीय गैंडों की संख्या 3500 है।
  • यह विश्व में कुल भारतीय गैंडों का 82% है।
  • गैंडा असम का राजकीय पशु है।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय गैंडे कई खतरों का सामना कर रहे हैं जिनमें अवैध शिकार, प्राकृतिक वास में कमी, और आतंरिक प्रजनन और बीमारी से होने वाली मृत्यु शामिल हैं।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.wwfindia.org/about_wwf/?18621/Rohit-Sharma-bats-for-rhinos-in-association-with-WWF-India-and-Animal-Planet
http://www.uniindia.com/rohit-sharma-launches-campaign-for-conservation-of-rhinos/west/news/1718478.html