प्रश्न – 350 किलोग्राम थ्रस्ट श्रेणी के स्वदेशी एक्सपेंडेबल टर्बोजेट इंजन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इस इंजन को डीआरडीओ की गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ने डिजाइन किया है।
- यह भारत का पहला स्वदेशी एक्सपेंडेबल टर्बोजेट इंजन है।
- इंजन की थ्रस्ट क्षमता 350 किलोन्यूटन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जुलाई, 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 350 किलोग्राम थ्रस्ट श्रेणी के पहले स्वदेशी एक्सपेंडेबल टर्बोजेट इंजन के सफल विकास की घोषणा की।
- इस इंजन को डीआरडीओ की गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (जीटीआरई) ने डिजाइन किया है।
- इंजन के निर्माण एवं असेंबली के लिए जीटीआरई ने हैदराबाद स्थित आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड को औद्योगिक भागीदार के रूप में चुना था।
- इस कंपनी ने 22 जुलाई, 2026 को इंजन का निर्माण पूरा कर उसे जीटीआरई को सौंप दिया।
- आजाद इंजीनियरिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश चोपदार ने इंजन को महानिदेशक एरोनॉटिकल सिस्टम्स डॉ. के. राजलक्ष्मी मेनन और जीटीआरई निदेशक डॉ. एस.वी. रमणमूर्ति को सौंपा।
- यह उपलब्धि भारत के एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में सार्वजनिक संस्थानों तथा निजी उद्योग के सफल सहयोग को दर्शाती है।
- जेट इंजन प्रौद्योगिकी को विश्व की सबसे जटिल इंजीनियरिंग तकनीकों में गिना जाता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2288721®=48&lang=1