प्रश्न – एनआईईएलआईटी और एससीएल के बीच हुए सहयोग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) सहयोग की घोषणा 23 जुलाई, 2026 को की गई।
(b) इसके अंतर्गत एससीएल की 1.2 माइक्रोमीटर पीडीके उपलब्ध कराई जाएगी।
(c) पीडीके को ईचिपहब प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है।
(d) इस सहयोग का उद्देश्य विदेशी चिपों के आयात को बढ़ावा देना है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जुलाई, 2026 को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) और सेमीकंडक्टर लैबोरेटरी (एससीएल), मोहाली ने ईचिपहब के माध्यम से स्वदेशी 1.2 माइक्रोमीटर प्रोसेस डिजाइन किट (पीडीके) उपलब्ध कराने के लिए सहयोग की घोषणा की।
- दोनों संस्थाएं इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत हैं।
- ईचिपहब (eChipHub) सेमीकंडक्टर डिजाइन शिक्षा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए विकसित एक व्यापक राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है।
- इसे एनआईईएलआईटी और सॉकटीमअप सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।
- इसके माध्यम से लगभग 30,000 छात्रों को व्यवस्थित पाठ्यक्रमों, बूटकैंप, इंटर्नशिप, संकाय विकास कार्यक्रमों तथा उद्योग-शैक्षणिक सहयोग के जरिए सेमीकंडक्टर डिजाइन का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।
- इस साझेदारी के अंतर्गत एससीएल की 1.2 µm प्रोसेस डिजाइन किट को ईचिपहब से जोड़ा गया है।
- – उपयोगकर्ता इसे आधार-प्रमाणित सुरक्षित डाउनलोड प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
- इससे छात्रों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, एमएसएमई, संकाय सदस्यों और उद्योग पेशेवरों को इंटीग्रेटेड सर्किट डिजाइन एवं प्रोटोटाइपिंग के लिए स्वदेशी तकनीक तक पहुंच मिलेगी।
- स्वदेशी ओपन-सोर्स पीडीके को ओपन-सोर्स इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन टूलचेन से जोड़कर भारत का पहला स्वदेशी ‘डिजाइन-टू-फैब्रिकेशन’ लर्निंग पाथवे तैयार किया गया है।
- इसके तहत आरटीएल डिजाइन, सिमुलेशन, सिंथेसिस, भौतिक क्रियान्वयन और फैब्रिकेशन-उन्मुख डिजाइन की पूरी प्रक्रिया सीखी जा सकेगी।
- इस सहयोग से वर्चुअल लैब, हैकाथॉन, कार्यशाला, अकादमिक गठबंधन और चिप डिजाइन परियोजनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
- इससे भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, नवाचार और उत्पाद विकास का वैश्विक केंद्र बनाने में सहायता मिलेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2288610®=48&lang=2