28 वां रिमपैक अभ्यास‚ 2022

प्रश्न-29 जून से 4 अगस्त‚ 2022 के मध्य 28 वां रिमपैक अभ्यास‚ 2022 कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) अमेरिका
(b) इज्राइल
(c) सऊदी अरब
(d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 जून से 4 अगस्त‚ 2022 के मध्य 28वां रिमपैक (RIMPAC), 2022 बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास का आयोजन हवाई द्वीप एवं दक्षिणी कैलिफोर्निया‚ अमेरिका में किया जा रहा है।
  • यह विश्व का सबसे बड़ा द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1971 में हुई थी।
  • रिमपैक अभ्यास का मुख्य विषय (Theme) है- Capable, Adaptive, Partners”.
  • इस अभ्यास में भारत सहित 26 देशों की नौसेनाएं भाग ले रही हैं।
  • इसमें 38 सतही सैनिक जहाज (Surface ships), चार पनडुब्बियां‚ नौ राष्ट्रीय भूमि सेना‚ 170 से अधिक विमान और लगभग 25000 सैनिक भाग ले रहे हैं।
  • यह अभ्यास अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में हो रहा है।
  • यह छह सप्ताह से अधिक के गहन संचालन और प्रशिक्षण का अभ्यास है‚ जो मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी संचालनीयता को बढ़ाने और विश्वास बनाने के उद्देश्य से किया जाता है।
  • इस वर्ष इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया‚ ब्रुनेई‚ कनाडा‚ चिली‚ कोलंबिया‚ डेनमार्क‚ इक्वेडोर‚ फ्रांस‚ जर्मनी‚ भारत‚ इंडोनेशिया‚ इज्राइल‚ जापान‚ मलेशिया‚ मैक्सिको‚ नीदरलैंड्‌स‚ न्यूजीलैंड‚ पेरू‚ दक्षिण कोरिया‚ फिलीपींस‚ सिंगापुर‚ श्रीलंका‚ थाईलैंड‚ टोंगा‚ यू.के. और यूएसए भाग ले रहे हैं।
  • इसमें भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस सतपुड़ा और भारतीय नौसेना का P8 I समुद्री पैट्रोल एयरक्राफ्ट भाग ले रहा है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cpf.navy.mil/News/Article/3048532/us-navy-announces-28th-rimpac-exercise/#:~:text=RIMPAC%202022%20is%20the%2028th%20exercise%20in%20the,lanes%20and%20security%20on%20the%20world%E2%80%99s%20interconnected%20oceans.