12 वां इंडिया केम- 2022

प्रश्न-6 से 8 अक्टूबर‚ 2022 के मध्य द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं एक्सपो 12 वें इंडिया केम : 2022 का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) नई दिल्ली
(b) हैदराबाद
(c) मुंबई
(d) पुणे
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 से 8 अक्टूबर‚ 2022 के मध्य द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं एक्सपो 12 वें इंडिया केम (12th India CHEM), 2022 का आयोजन मुंबई‚ महाराष्ट्र में किया जाएगा।
  • इस वर्ष के आयोजन का मुख्य विषय (Theme) है- ‘‘विजन 2030- केम एंड पेट्रोकेमिकल्स बिल्ड इंडिया।’’
  • यह आयोजन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रासायनिक और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है।
  • इसे रसायन और पेट्रोवâेमिकल विभाग द्वारा फिक्की (FICCI) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
  • इंडिया केम प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय रासायनिक उद्योग और विभिन्न उद्योग क्षेत्रों (जैसे-रसायन‚ पेट्रोकेमिकल‚ कृषि रसायन उद्योग‚ प्रक्रिया और मशीनरी) की विशाल क्षमता को प्रदर्शित करना है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indianchemicalnews.com/chemical/india-chem-2022-will-further-strengthen-pms-make-in-india-make-for-the-world-mission-dr-mandaviya-13952