27वां सरस्वती सम्मान, 2017

प्रश्न-हाल ही में किसको वर्ष 2017 के 27वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया?
(a)  विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी
(b) ममता कालिया
(c)  सीतांशु यशसचंद्र
(d) महाबलेश्वर शैल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 अप्रैल, 2018 को प्रसिद्ध गुजराती कवि सीतांशु यशसचंद्र को वर्ष 2017 के 27वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया।
  • उन्हें यह सम्मान उनके कविता संग्रह ‘वखार’ के लिए दिया जाएगा।
  • इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2009 में हुआ था।
  • सितांशु यशसचंद्र गुजराती साहित्य परिषद के अध्यक्ष हैं।
  • उनके कविता संग्रह ‘जटायु’ (Jatayu) के लिए उन्हें वर्ष 1987 में गुजराती के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • केंद्र सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 2006 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
  • इससे पूर्व 26वां सरस्वती सम्मान, 2016 कोंकणी भाषा के साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को उनके उपन्यास ‘हावठण’ (Hawthan) के लिए दिया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सरस्वती सम्मान की स्थापना की गई थी।
  • यह सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखकों की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।
  • पुरस्कार के तहत प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 लाख रुपये की पुरस्कार-राशि प्रदान की जाती है।

संबंधित लिंक
https://www.hindustantimes.com/india-news/gujarati-writer-sitanshu-yashaschandra-to-be-conferred-saraswati-samman/story-9NmpGTaaZ4XS0fdW3fqGmL.html
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/gujarati-poet-sitanshu-yashaschandra-s-vakhar-chosen-for-saraswati-samman-118042700799_1.html