26वां व्यास सम्मान, 2016

Hindi writer surendra verma gets 26th vyas samman

प्रश्न-हाल ही में 26वें व्यास सम्मान से किस साहित्यकार को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई?
(a) डॉ. नरेंद्र कोहली
(b) डॉ. कमल किशोर गोयनका
(c) डॉ. सुनीता जैन
(d) सुरेंद्र वर्मा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 16 फरवरी, 2017 को हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार और नाटक लेखक सुरेंद्र वर्मा को वर्ष 2016 के 26 वें व्यास सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।
  • के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2010 में प्रकाशित उपन्यास ‘काटना शमी का वृक्षः पद्मपंखुरी की धार से’ को प्रसिद्ध साहित्यकार विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता वाली समिति ने पुरस्कार हेतु चयनित किया है।
  • सुरेंद्र वर्मा को उपन्यास ‘मुझे चांद चाहिए’ के लिए वर्ष 1996 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा वर्ष 1993 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए थे।
  • वह लंबे समय तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से जुड़े रहे हैं।
  • उल्लेखनीय है कि ‘25वां व्यास सम्मान डॉ. सुनीता जैन को उनके काव्य संग्रह ‘क्षमा’ के लिए प्रदान किया गया था।
  • व्यास सम्मान वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया था जो कि प्रतिवर्ष दस वर्ष की अवधि के दौरान प्रकाशित हिंदी भाषा की साहित्यिक कृतियों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत चयनित कवि के साहित्यकार को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 3.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

संबंधित लिंक
http://www.univarta.com/noted-hindi-writer-surendra-verma-gets-vyas-samman/india/topnews/783481.html
http://www.prabhatkhabar.com/news/delhi/surendra-verma-hindi-litterateur-vyas-samman-2016-kk-birla-foundation/943028.html
http://www.nayaindia.com/litrature/hindi-litterateur-surendra-verma-vyas-samman-600711.html
http://navabharat.net.in/archives/23238