25वां व्यास सम्मान 2015

vyas samman 2015

प्रश्न-हाल ही में 25वें व्यास सम्मान से किस साहित्यकार को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गयी?
(a) डॉ. नरेंद्र कोहली
(b) डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी
(c) डॉ. कमल किशोर गोयनका
(d) डॉ. सुनीता जैन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 26 फरवरी, 2016 को वर्ष 2016 के व्यास सम्मान (25वां) से हिन्दी की प्रख्यात लेखिका डॉ. सुनीता जैन के काव्य संग्रह ‘क्षमा’ को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी।
  • बिरला फाउंडेशन की विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2008 में प्रकाशित काव्य संग्रह क्षमा को प्रसिद्ध साहित्यकार विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता वाली समिति ने पुरस्कार हेतु चयनित किया है।
  • सुनीता जैन एक जानी-मानी साहित्यकार हैं जो कि उपन्यास, कहानी, लघुकथा एवं कविता में अधिकार रखती हैं।
  • ये हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में साहित्यिक सृजन करती हैं। इनकी लगभग सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
  • इनके द्वारा लिखित प्रमुख पुस्तकें हैं-‘सफर के साथी’,‘हेरवा’,रंग-रति’,‘ए गर्ल ऑफ हर ऐज’,‘ए वूमेन इज डेड’ आदि।
  • इन्हें वर्ष 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि 24वां व्यास सम्मान डॉ. कमल किशोर गोयनका को उनकी शोध परक पुस्तक ‘प्रेमचंद की कहानियों का कालाक्रमानुसार अध्ययन’ के लिए प्रदान किया गया था।
  • व्यास सम्मान वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था जो कि प्रतिवर्ष दस वर्षों की अवधि के दौरान प्रकाशित हिंदी भाषा की साहित्यिक कृतियों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत चयनित कृति के साहित्यकार को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/sunita-jain-s-kshama-selected-for-vyas-samman-116022600688_1.html
http://www.padmashrisunitajain.com/about.html
http://www.kkbirlafoundation.org/vyas.html