प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 22-23 नवंबर 2025 को 20वां जी-20 शिखर सम्मेलन-2025 जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया
- यह अफ्रीकी महाद्वीप पर होने वाला पहला जी-20 शिखर सम्मेलन था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22-23 नवंबर 2025 को 20वां जी-20 शिखर सम्मेलन-2025 जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया
- यह अफ्रीकी महाद्वीप पर होने वाला पहला जी-20 शिखर सम्मेलन था।
- यह ग्लोबल साउथ में होने वाला लगातार चौथा जी-20 शिखर सम्मेलन था।
- इसमें भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया
- प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन के तीनों सेशन को संबोधित किया । ये सेशन इन विषयों पर आधारित थे
i. समावेशी और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ जिसमें कोई पीछे न छूटे: हमारी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण; व्यापार की भूमिका; विकास के लिए फाइनेंसिंग और कर्ज़ का बोझ
ii. एक मज़बूत दुनिया – G20 का योगदान: आपदा जोखिम में कमी; क्लाइमेट चेंज; सही एनर्जी बदलाव; फ़ूड सिस्टम
iii. सभी के लिए एक सही और न्यायपूर्ण भविष्य: ज़रूरी मिनरल्स; अच्छा काम; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (IBSA) नेताओं की बैठक में भी भाग लिया
- यह कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के शीर्ष नेताओं की गैर-उपस्थिति के लिए भी उल्लेखनीय था, जिनमें चीनी नेता शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शामिल हैं।
- जी-20 के बारे में –
- यह एक अंतर-सरकारी मंच है जिसमें 19 संप्रभु देश, यूरोपीय संघ (ईयू) और अफ्रीकी संघ (एयू) शामिल हैं।
- जी-20 की स्थापना पूर्व एशियाई वित्तीय संकट के बाद वर्ष 1999 में हुई।
- स्थापना के बाद वर्ष 2000 से प्रतिवर्ष इसके सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों के गवर्नरों की बैठक प्रारंभ हुई।
- वैश्विक आर्थिक एवं वित्तीय संकट के मद्देनजर वर्ष 2008 से जी-20 के राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों की शिखर बैठक प्रारंभ हुई।
- यह राज्य प्रमुखों और सरकार के प्रमुखों की वार्षिक बैठकों के माध्यम से वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रमुख मुद्दों, जैसे अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन शमन और सतत विकास को संबोधित करने के लिए काम करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2193046®=3&lang=2
https://www.consilium.europa.eu/en/meetings/international-summit/2025/11/22-23