प्रश्न – 28-29 नवंबर 2025 को “सुजलाम भारत विजन” शिखर सम्मेलन -2025 कहां आयोजित किया गया ?
(a) इंदौर (b) नई दिल्ली
(c) रांची (d) जयपुर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28-29 नवंबर, 2025 को “सुजलाम भारत विजन” शिखर सम्मेलन -2025 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया
- इसे जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था
- सुजलाम शिखर सम्मेलन प्रमाण के आधार पर नीति निर्माण, क्षेत्रीय सुधारों और सहकारी संघीयता को प्रोत्साहन देता है। नीति आयोग के छः विषयगत विभागीय शिखर सम्मेलनों की श्रृंखला के एक हिस्से के तौर पर, जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय जल क्षेत्र विषय का नेतृत्व कर रहा है
- जिसमें स्रोत स्थिरता, पेयजल सुरक्षा, स्वच्छता, भूजल प्रबंधन, सिंचाई दक्षता और एकीकृत ग्रामीण-शहरी जल प्रबंधन शामिल हैं।
- इस शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि, तकनीकी विशेषज्ञ, पंचायत सदस्य, गैर सरकारी संगठन, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), सामुदायिक संगठन और राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार प्राप्तकर्ता शामिल थे
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2195901®=3&lang=2
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2194799®=6&lang=1