18वां सिविल सेवा दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘सिविल सेवा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 23 अप्रैल
(b) 15 अप्रैल
(c) 24 अप्रैल
(d) 21 अप्रैल
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 अप्रैल‚2026 को देशभर में 18वां सिविल सेवा दिवस (Civil Service Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2026 का मुख्य विषय है -“विकसित भारत: नागरिक केंद्रित शासन और अंतिम छोर तक विकास”।
  • उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल‚1947 को आज के ही दिन मेनकॉफ हाउस में प्रथम सिविल सेवा सत्र को संबोधित करते हुए देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने सिविल सेवकों को स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया कहा था।
  • ज्ञातव्य है कि भारत सरकार ने वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को इस दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2253832&reg=3&lang=2