विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 अप्रैल
(b) 21 अप्रैल
(c) 12 अप्रैल
(d) 20 अप्रैल
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 अप्रैल‚2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस’ (World Creativity and Innovation Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-लोगों को नए विचारों का आवाहन करने नए कदम उठाने एवं रचनात्मक सोच रखने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के संबंध में समस्याओं का समाधान करने में रचनात्मकता और नवाचार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है की संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2017 में इस दिवस को मनाये जाने घोषणा की
  • रचनात्मकता यह दर्शाती है कि हम कौन हैं और हम किन मूल्यों को महत्व देते हैं।
  • यह विविध संस्कृतियों के समृद्ध मिश्रण के निर्माण में मदद करती है और सामाजिक तथा आर्थिक विकास को समर्थन देती है।
  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को), 2005 के कन्वेंशन के आधार पर, देशों को उनके रचनात्मक उद्योगों को सशक्त बनाने और कलात्मक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने में सहायता करता है।
  • संस्कृति के लिए प्रत्यक्ष सार्वजनिक वित्तपोषण वैश्विक जीडीपी के 0.6% से भी कम है और विश्वभर में इसमें गिरावट आ रही है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/creativity-and-innovation-day

https://www.newsonair.gov.in/world-creativity-and-innovation-day-celebrated-globally