17वीं अन्तर्राष्ट्रीय फ्रेडरिक चोपिन पियानो प्रतियोगिता

17th international Fryderyk chopin piano competition

प्रश्न-17वीं अन्तर्राष्ट्रीय फ्रेडरिक चोपिन पियानो प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक किसने जीता?
(a) सियोग-जिन चो
(b) दमित्री शिशकिन
(c) केट लियु
(d) चार्ल्स रिचर्ड-हेमलिन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17वीं अंतर्राष्ट्रीय फ्रेडरिक चोपिन पियानो प्रतियोगिता का प्रारंभिक राउंड 13-24 अप्रैल, 2015 के मध्य व अंतिम प्रतियोगिता तथा संगीत 1-23 अक्टूबर, 2015 के मध्य वारशॉ, पोलैण्ड में सम्पन्न हुआ।
  • 20 अक्टूबर, 2015 को दक्षिण कोरिया के 21 वर्षीय सियोंग-जिन चो ने प्रतियोगिता का खिताब (स्वर्ण पदक) जीत लिया।
  • जीत के लिए सियोंग को 33600 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान किया गया।
  • प्रतियोगिता में दूसरा (रजत पदक) व तीसरा (कांस्य पदक) स्थान क्रमशः चार्ल्स रिचर्ड हेमलिन (कनाडा) व केट लियू (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने प्राप्त किया।
  • इसके अतिरिक्त पोलोनाइज नामक नृत्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सियोंग जिन चो को फ्रेडरिक चोपिन सोसाइटी पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि पियानो वादकों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करने व प्रसिद्धि प्राप्ति हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक पांच वर्षों में किया जाता है।
  • अन्य पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है-
    पोलिश रेडियो पुरस्कार-केट लियु
    क्रिश्चियन जिमरमैन पुरस्कार-चार्ल्स रिचर्ड-हेमलिन
  • इस प्रतियोगिता में 20 देशों के 78 पियानो वादकों ने प्रतिभाग किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://chopincompetition2015.com/
http://static.eu.chopincompetition2015.com/u299/final_oceny.pdf
http://chopincompetition2015.com/winners?tab=0
http://chopincompetition2015.com/news/0c57bc68-a199-4909-8506-30faa06de5a6