प्रश्न-29 जून, 2020 को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा देश भर में 14वां ‘सांख्यिकी दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या है?
(a) सामाजिक कल्याण
(b) बेहतर आंकड़ा बेहतर जीवन
(c) एसडीजी-3 एवं एसडीजी-5
(d) ग्रामीण विकास
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 29 जून, 2020 को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा देशभर में 14वां ‘सांख्यिकी दिवस’ मनाया गया।
- वर्ष 2020 में इस दिवस की थीम है-एसडीजी-3 (स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करें एवं सभी उम्रों के लिए कल्याण को बढ़ावा दें) एवं एसडीजी-5 (लैंगिक समानता हासिल करें और सभी महिलाओं तथा लड़कियों को अधिकार संपन्न बनायें)।
- यह दिवस प्रसिद्ध सांख्यिकीविद् प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर मनाया जाता है।
- भारत सरकार ने वर्ष 2007 में प्रतिवर्ष 29 जून को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।
- प्रो. पी.सी. महालनोबिस का जन्म 29 जून, 1893 को हुआ था।
- उन्होंने वर्ष 1934 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की थी।
- वर्ष 1959 में संसद ने अधिनियम पारित कर इस संस्थान को राष्ट्रीय महत्व प्रदान कर ‘सांख्यिकी’ और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का स्वायत्त संस्थान बना दिया।
- यह दिवस सामाजिक आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण में सांख्यिकी के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…