सेरोलॉजिकल सर्वे

Serological survey to begin in Delhi

प्रश्न-27 जून, 2020 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सेरोलॉजिकल सर्वे प्रारंभ हुआ। यह सर्वे कोरोना मरीजों के शरीर में क्या चेक करने के लिए है?
(a) एंटीबॉडी
(b) इम्यूनिटी
(c) संक्रमण
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 27 जून, 2020 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सेरोलॉजिकल सर्वे प्रारंभ हुआ।
  • इसे राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र तथा दिल्ली सरकार संयुक्त रूप से संचालित कर रही है।
  • सेरोलॉजिकल सर्वे क्या है?
  • यह सर्वे मरीजों के शरीर में एंटीबॉडी चेक करने के लिए है।
  • इससे परीक्षण करके ये पता चलेगा कि अगर कोई संक्रमित है या पहले हुआ था तो उनके अंदर कोरोना से लड़ने वाले एंटीबॉडी बने हैं या नहीं।
  • इस दौरान हेल्थकेयर वर्कर या सामान्य लोगों में आईजीजी की जांच होती है।
  • क्या है आईजीजी जांच
  • आईजीजी : इम्युनोग्लोबुलिन जी (IGG) एक तरह से प्रतिरोधक क्षमता के बारे में बताता है।
  • एक व्यक्ति के रक्त के नमूने में कोविड-19 आईजीजी एंटीबॉडी की उपस्थिति वायरस के पिछले प्रभाव की ओर संकेत करती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

ahttps://www.hindustantimes.com/india-news/serological-survey-to-begin-in-delhi-today-here-s-what-you-need-to-know/story-21BcBryJVqX6ojgI1edHLI.html