प्रश्न – 25-26 जून, 2026 के मध्य 11 वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक-2026 कहां आयोजित होगी ?
(a) इंदौर (b) जयपुर
(c) गुरुग्राम (d) लखनऊ
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25-26 जून, 2026 के मध्य भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 11 वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक-2026 गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित होगी।
- भारत की यह चौथी ब्रिक्स अध्यक्षता है, इससे पहले वह 2012, 2016 और 2021 में भी इस अध्यक्षता का हिस्सा रह चुका है।
- वर्ष 2026 में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण (ब्रिक्स)” के व्यापक विषय द्वारा निर्देशित है।
- ऊर्जा ट्रैक के अंतर्गत, भारत ने ” सर्वेषां ऊर्जम् ” (सभी के लिए ऊर्जा) विषय को अपनाया है, जो सार्वभौमिक ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
- इस बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और नवाचार पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी ब्रिक्स सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी एक साथ आएं।
- ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया भर के देश जलवायु परिवर्तन, तकनीकी बदलाव और बढ़ती ऊर्जा मांग की चुनौतियों से निपटते हुए ऊर्जा सुरक्षा, किफायती दाम और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
- वर्तमान में ब्रिक्स में 11 देश शामिल हैं – ब्राज़ील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात, ये सभी देश मिलकर दुनिया की लगभग आधी आबादी और वैश्विक जीडीपी के करीब 40 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.gov.in/india-to-host-11th-brics-energy-ministers-meeting-in-haryana-on-june-25-26