प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- 6-9 दिसंबर, 2025 के मध्य 11वां अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2025 चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
- इसका मुख्य विषय है – “विज्ञान से समृद्धि – विज्ञान से समृद्धि”(Vigyan Se Samriddhi – Science to Prosperity)।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6-9 दिसंबर,2025 के मध्य 11वां अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (India International Science Festival) -2025 पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में में आयोजित किया जाएगा।
- इसका मुख्य विषय है – “विज्ञान से समृद्धि – विज्ञान से समृद्धि”(Vigyan Se Samriddhi – Science to Prosperity)।
- आईआईएसएफ 2025 पांच व्यापक विषयों पर केंद्रित होगा –
1.विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उत्तर-पश्चिम भारत एवं हिमालयी क्षेत्र का पारिस्थितिकी;
2.समाज और शिक्षा के लिए विज्ञान;
3.विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत;
4.जैव प्रौद्योगिकी और जैव-अर्थव्यवस्था;
5.आधुनिक विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का एकीकरण। - वर्ष 2015 में शुरू किया गया भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, वैज्ञानिक सोच और विज्ञान में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए देश के सबसे बड़े मंचों में से एक बन गया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…