भारत -ब्राजील व्यापार वार्ता-2025

प्रश्न – 16 अक्टूबर, 2025 को भारत -ब्राजील व्यापार वार्ता-2025 कहाँ आयोजित हुई?
(a) अहमदाबाद (b) मुंबई
(c) ब्रासीलिया (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 अक्टूबर, 2025 को भारत-ब्राजील व्यापार वार्ता-2025नई दिल्ली में आयोजित हुई
  • इस वार्ता की सह-अध्यक्षता ब्राजील के उपराष्ट्रपति और विकास, उद्योग, व्यापार और सेवा मंत्री गेराल्डो अल्कमिन और भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने की
  • इस अवसर पर, दोनो पक्षों ने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, अपने मौजूदा अधिमान्य व्यापार समझौते को प्रगाढ करने में भारत और मर्कोसुर सदस्य देशों की रुचि का स्वागत किया।
  • भारत और मर्कोसुर के बीच 17 जून, 2003 को हस्ताक्षरित इस समझौते का उद्देश्य संबंधों को मजबूत करना और विश्व व्यापार संगठन के नियमों और अनुशासनों के अनुरूप व्यापार के विस्तार को बढ़ावा देना था,
  • उन्होंने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि:
    • समझौते का विस्तार व्यापक होना चाहिए, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार के एक महत्वपूर्ण हिस्से को शुल्क वरीयताओं से लाभान्वित करना हो;
    • समझौते के विस्तार में व्यापार और आर्थिक साझेदारी से संबंधित शुल्क और गैर-शुल्क दोनों मुद्दों को शामिल किया जाना चाहिए;
    • वार्ता प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए निजी क्षेत्र और अन्य हितधारकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए;
    • इस पहल में अगला कदम पक्षों के बीच एक तकनीकी संवाद की स्थापना होना चाहिए, जिसमें विस्तार के दायरे को परिभाषित करने के उद्देश्य से, पीटीए के अनुच्छेद 23 के अंतर्गत गठित संयुक्त प्रशासन समिति की बैठक शीघ्र पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर आयोजित करना शामिल है;
    • पक्षों को वार्ता शुरू होने के एक वर्ष के भीतर वार्ता को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2180084