100 दिवसीय ‘सुजलम’ अभियान

प्रश्न-25 अगस्त‚ 2021 को शुरू किए गए 100 दिवसीय ‘सुजलम’ अभियान के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह अभियान जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
(b) यह अभियान कम से कम समय में त्वरित रूप से पूरे देश के गांवों के लिए ओडीएफ प्लस वाली स्थिति प्राप्त करने के लिए संचालित किया जाएगा।
(c) इस अभियान में एसबीएमजी फेज-II के दौरान प्राप्त किए गए जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन वाले मंच का उपयोग किया जाएगा।
(d) इस अभियान के अंतर्गत निरंतरता बनाए रखने और सोख गड्ढों के गतिविधियों के निर्माण की शुरुआत करने हेतु 100 दिवसीय योजना विकसित की जाएगी।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अगस्त‚ 2021 को जल शक्ति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत 100 दिवसीय ‘सुजलम’ अभियान की शुरुआत की।
  • इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर अपशिष्ट जल प्रबंधन करते हुए‚ विशेष रूप से दस लाख सोख गड्ठों का निर्माण करके और अन्य ग्रेवॉटर प्रबंधन गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक गांवों को ओडीएफ प्लस गांवों में परिवर्तित करना है।
  • इस अभियान से अपशिष्ट जल प्रबंधन में सहायता प्राप्त होगी और बदले में वाटरबॉडीज को पूर्वरूप में लाने में सहायता मिलेगी।
  • इस अभियान के अंतर्गत गांवों में निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी-

(1) वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करने हेतु सामुदायिक परामर्श‚ खुली बैठक और ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
(2) ओडीएफ की निरंतरता बनाए रखने और ग्रेवॉटर प्रबंधन करने हेतु सोख (Soak) गड्ढों की आवश्यकत संख्या की प्राप्ति के लिए संकल्प पारित किया जाएगा।
(3) निरंतरता बनाए रखने और सोख गड्ढों के निर्माण संबंधी गतिविधियों की शुरुआत करने हेतु 100 दिवसीय योजना विकसित करना शामिल है।
(4) आवश्यक संख्या में सोख गड्ढों का निर्माण करना।
(5) आईसी के माध्यम से जहां आवश्यक हो वहां पर शौचालय को पुर्ननिर्मित करना।
(6) यह सुनिश्चित करना कि गांव के सभी नए परिवारों को शौचालय की सुविधा प्राप्त हो।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1748899