पं. शुभंकर बनर्जी

प्रश्न-25 अगस्त‚ 2021 को पं. शुभंकर बनर्जी का निधन हो गया। वह थे-
(a) सितारवादक
(b) तबला वादक
(c) वायलिन वादक
(d) संतूर वादक
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 अगस्त‚ 2021 को प्रसिद्ध तबला वादक पं. शुभंकर बनर्जी का कोलकाता में निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म 19 अगस्त‚ 1966 को कोलकाता में हुआ था।
  • उन्होंने 3 वर्ष की आयु से बनारस घराने के पं. माणिक दास से प्रशिक्षण लेना आरंभ कर दिया था।
  • इसके बाद उन्होंने 25 वर्ष तक फर्रूखाबाद घराने के पं. स्वपन शिवा से संगीत सीखा।
  • उन्होंने पं. रविशंकर और उस्ताद अमजद अली खान से लेकर पं. हरिप्रसाद चौरसिया और पं. शिव कुमार वर्मा जैसे कई दिग्गज संगीतकारों के साथ जुगलबंदी की थी।
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें ‘संगीत सम्मान’ और ‘संगीत महासम्मान’ से नवाजा था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/lifestyle/people/story/renowned-tabla-artiste-pt-subhankar-banerjee-dies-of-covid-19-at-54-in-kolkata-1845553-2021-08-26