प्रश्न-एक खुफिया एजेंसी द्वारा हाल में जारी रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री को तोप से उड़ा दिए जाने का खुलासा किया गया। वह रक्षा मंत्री कौन था?
(a) किम जोंग उन
(b) ह्योन योंग चॉल
(c) पैक नाम गी
(d) री सू योंग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- मई, 2015 में एक खुफिया एजेंसी के हवाले से उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री ह्योन योंग चॉल (Hyon yong chol) को तोप से उड़ाए जाने की सूचना मिली।
- दक्षिण कोरिया की समचार एजेंसी योनहप के अनुसार सांसदो को बताया गया कि 30 अप्रैल को सैकड़ों लोगों के सामने ह्योन योंग चॉल को एंटी एयरक्राफ्ट तोप से उड़ा दिया गया।
- योनहप समाचार एजेंसी के अनुसार ह्योन योंग चॉल उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की सभा में सो गये थे तथा किम जोंग के कुछ आदेशों को लागू करवा पाने में विफल रहे थे।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bbc.com/news/world-asia-32716835
http://www.thehindu.com/news/international/north-korea-executes-defence-chief-hyon-yong-chol/article7200440.ece