हेस्नाम कन्हाईलाल

Heisnam Kanhailal

प्रश्न-हाल ही में हेस्नाम कन्हाईलाल का निधन हो गया। वे संबंधित थे-
(a) विज्ञान क्षेत्र से
(b) कला क्षेत्र से
(c) रंगमंच से
(d) साहित्य क्षेत्र से
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 अक्टूबर, 2016 को मणिपुर के प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक हेस्नाम कन्हाईलाल (Heisnam Kanhailal) का इंफाल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।
  • वह ‘कलाक्षेत्र मणिपुर’ के संस्थापक-निदेशक थे।
  • ‘मेमायर्स ऑफ अफ्रीका’, ‘कर्ण’, ‘पेबेट’ ‘डाकघर’, ‘अचिन गायनेर गाथा’ तथा ‘द्रोपदी’ आदि उनकी चर्चित नाट्य प्रस्तुतियां हैं।
  • महाश्वेता देवी की कहानी पर आधारित उनकी प्रस्तुति द्रोपदी अत्यंत प्रशंसित और विवादित रही।
  • उन्हें वर्ष 1985 में संगीत नाटक अकादमी, वर्ष 2004 में पद्मश्री तथा वर्ष 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • वे संगीत नाटक अकादमी के फेलो भी थे।
  • उन्होंने अपने जीवनकाल में भारतीय रंगमंच की विविधिता को समृद्ध किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/thespian-heisnam-kanhailal-passes-away-116100601243_1.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Heisnam_Kanhailal