हुसैन मोहम्मद इरशाद

FORMER BANGLADESH PRESIDENT HUSSAIN MOHAMMAD IRSHAD DIES

प्रश्न-जुलाई, 2019 में ‘हुसैन मोहम्मद इरशाद’ का निधन हो गया। वो किस देश के राष्ट्रपति थे?
(a) बांग्लादेश
(b) मालदीव
(c) घाना
(d) इंडोनेशिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जुलाई, 2019 में बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एवं सैन्य प्रमुख हुसैन मोहम्मद इरशाद का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • अप्रैल, 1982 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुस सत्तार की सरकार का तख्तापलट किया तथा वर्ष 1983 से दिसंबर, 1990 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
  • ये ‘जातीय पार्टी’ से जुड़े हुए थे।
  • हुसैन मोहम्मद इरशाद का जन्म वर्ष 1930 में ब्रिटिश भारत के बंगाल प्रांत (वर्तमान कूच विहार जिला) में हुआ था।

लेखक-अनुज तिवारी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindubusinessline.com/news/world/former-bangladesh-military-dictator-ershad-passes-away/article28427283.ece
https://www.dhakatribune.com/obituary/2019/07/14/ershad-passes-away
https://www.washingtonpost.com/local/obituaries/hussain-muhammad-ershad-former-bangladeshi-military-dictator-dies-at-89/2019/07/15/1fa073c0-a70b-11e9-86dd-d7f0e60391e9_story.html?utm_term=.568a670d32d6