हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट, 2025

प्रश्न – 27 मार्च, 2025 को जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इस वर्ष इस सूची में रिकॉर्ड 3,442 अरबपतियों को शामिल किया गया है।
2. इस सूची में एलन मस्क को शीर्ष स्थान पर है।
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 मार्च, 2025 को हुरुन रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Global Rich List), 2025 जारी किया गया ।
  • इस सूची में कुल 3,442 अरबपतियों को शामिल किया गया है।
  • इस वर्ष 163 नए अरबपति इस सूची में शामिल हुए।
  • इस सूची में टेस्ला के एनल मस्क 420 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर रहे।
  • इसके पश्चात अमेजन के जेफ बेजोस 266 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे
  • फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 242 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे
  • लैरी एलिसन 203 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे
  • वारेन वफेट 167 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे
  • एलिस वाल्टन दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं, जिनकी संपत्ति 102 बिलियन अमेरिकी डॉलर है
  • इस वर्ष शीर्ष 10 में कोई भी भारतीय अरबपति नहीं है
  • इसमें मुकेश अंबानी और परिवार 100 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ 17 वें स्थान , गौतम अडानी एंड फेमिली 97 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ 18 वें स्थान ,रोशनी नादर एंड फेमिली 40 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ 36वें स्थान पर रही आदि
  • इसके अनुसार, विश्व में सर्वाधिक 870 अरबपति अमेरिका में हैं।
  • इसके बाद 823 अरबपतियों के साथ चीन दूसरे स्थान पर है।
  • जबकि भारत 284 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hurun.net/en-US/Info/Detail?num=2QJ1CKW4OBC4#:~:text=The%20Hurun%20Global%20Rich%20List%202025%20ranked%203%2C442,5%25%2C%20and%20their%20total%20wealth%20increased%20by%2013%25.