भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर की तीसरी वर्षगांठ

प्रश्न – अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 की अवधि में भारत से ऑस्ट्रेलिया को निर्यात में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?
(a) 3.5% (b) 4.4%
(c) 5.2% (d) 6.8%
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 अप्रैल, 2025 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreement – ECTA) के हस्ताक्षर को तीन वर्ष पूरे हुए।
  • 2 अप्रैल, 2022 को हुए इस समझौते ने व्यापार के नए रास्ते खोले हैं, जिससे व्यवसाय, उद्यमिता और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवसर उत्पन्न हुए हैं।
  • इस समझौते के लागू होने के बाद वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 24 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जो कि वर्ष 2022-23 की तुलना में भारत के निर्यात में 14% की वृद्धि को दर्शाता है।
  • अप्रैल 2024-फरवरी 2025 के दौरान भारत से ऑस्ट्रेलिया को निर्यात में अप्रैल 2023-फरवरी 2024 की समान अवधि की तुलना में 4.4% की वृद्धि हुई है।
  • इस समझौते के तहत वस्त्र, औषधि, रसायन और कृषि क्षेत्र को विशेष रूप से लाभ हुआ है।
  • इसके अलावा, कैल्साइंड पेट्रोलियम कोक, उच्च क्षमता वाले डीजल जनरेटर सेट और एयर लिक्विफेक्शन मशीनरी जैसी नई वस्तुओं का निर्यात भी शुरू हुआ है।
  • ऑस्ट्रेलिया से लौह अयस्क, कपास, लकड़ी और लकड़ी से बने उत्पादों का आयात भारतीय उद्योगों के लिए सहायक सिद्ध हुआ है, जिससे यह साझेदारी और भी अधिक परस्पर लाभकारी बनी है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2117812