हीरो आई-लीग‚ 2021-22

प्रश्न-14मई‚ 2022 को संपन्न भारत की शीर्ष पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता हीरो आई-लीग‚ 2021-22 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
(a) गोकुलम केरला
(b) मोहम्मडन स्पोर्टिंग
(c) चर्चिल ब्रदर्स
(d) ईस्ट बंगाल
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 दिसंबर‚ 2021 से 14 मई‚ 2022 तक भारत की शीर्ष पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता हीरो-आई-लीग‚ 2021-22 (14वां संस्करण) कोलकाता में संपन्न हुई।
  • गोकुलम केरला ने 18 मैचों में सर्वाधिक 43 अंक अर्जित कर इस फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
  • आई-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता को लगातार दूसरी बार जीतकर गोकुलम केरला खिताब बरकरार रखने वाली पहली टीम बन गई है।
  • मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब 18 मैचों में 37 अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहा।
  • श्रीनीडी डेक्कन ने 18 मैच में 32 अंक अर्जित किए और वह तीसरे स्थान पर रहा।

प्रदत्त पुरस्कार

  • हीरो ऑफ द लीग – मार्कस जोसफ (मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब)
  • गोल्डन बूट (शीर्ष गोल स्कोरर) – मार्कस जोसफ (16 गोल)‚ मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब
  • गोल्डन ग्लव (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) – भास्कर रॉय (राजस्थान यूनाइटेड)
  • जरनाली सिंह अवॉर्ड – (सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर) – अमिनोउâ बौबा बोउबा (गोकुलम केरला)
  • सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर – जिथिन एमएस (गोकुलम केरला)
  • सैयद अब्दुल रहीम अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ कोच) – बिंसेजो अल्बर्टो अनीस (गोकुलम केरला)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द लीग – जितेश्वर सिंह (नेरोका)
  • फेयर प्ले अवॉर्ड – इंडियन एरोज

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://i-league.org/gokulam-kerala-fcs-remarkable-journey-in-the-2021-22-hero-i-league-season/