एंड्रयू सायमंड्‌स

प्रश्न-14 मई‚ 2022 को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्‌स की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वर्ष 2008 में सिडनी टेस्ट में किस भारतीय क्रिकेटर पर उन्होंने आरोप लगाया था कि उसने उसे मंकी (बंदर) कहा था?
(a) अनिल कुंबले
(b) राहुल द्रविड़
(c) जहीर खान
(d) हरभजन सिंह
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 14 मई‚ 2022 को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्‌स की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
  • यह दुर्घटना उत्तर-पूर्व ऑस्ट्रेलिया के टाउन्सविले (क्वींसलैंड) से लगभग 50 किमी. दूर हार्वे रेंज मार्ग पर हुई।
  • सायमंड्‌स ने वर्ष 2012 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।
  • सायमंड्‌स दो बार विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे।
  • उन्होंने वर्ष 2004 में काउंटी क्रिकेट में केंट की तरफ से खेलते हुए 34 गेंद पर शतक बनाया था।
  • 16 छक्के काउंटी चैंपियनशिप की एक पारी में लगाने का रिकॉर्ड 27 वर्ष तक उनके नाम रहा।
  • यह रिकॉर्ड पिछले महीने (अप्रैल‚ 2022) में बेन स्टोक्स ने एक पारी में 17 छक्के लगाकर तोड़ा।
  • वर्ष 2008 में सिडनी टेस्ट में मंकी गेट प्रकरण उनके कॅरियर का सबसे विवादास्पद क्षण था।
  • उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उन्हें मंकी (बंदर) कहा था।
  • काफी विवाद के बाद हरभजन को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई और बाद में दोनों दोस्त बन गए।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/sports/story/australian-cricketer-andrew-symonds-dies-in-car-crash-1949586-2022-05-15