हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति‚ 2021

प्रश्न-14 जनवरी‚ 2022 को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदत्त स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति‚ 2021 में विशेष रूप से पन विद्युत‚ सौर ऊर्जा और अन्य हरित ऊर्जा स्रोतों के तीव्र दोहन से वर्ष 2030 तक कितना अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन किए जाने का लक्ष्य है?
(a) 5 हजार मेगावॉट
(b) 8 हजार मेगावॉट
(c) 10 हजार मेगावॉट
(d) 12 हजार मेगावॉट
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 जनवरी‚ 2022 को संपन्न हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति‚ 2021 को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस नीति के अंतर्गत स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा विकास को बढ़ावा दिए जाने की परिकल्पना की गई है।
  • इसमें विशेष रूप से पन विद्युत‚ सौर ऊर्जा और अन्य हरित ऊर्जा स्रोतों के तीव्र दोहन से वर्ष 2030 तक 10 हजार मेगावॉट अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन किए जाने की लक्ष्य है।
  • नीति अंतर्गत हरित ऊर्जा स्रोतों के तीव्र विकास के लिए चार सूत्रीय कार्ययोजना के अंतर्गत राज्य‚ संयुक्त‚ केंद्रीय और निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
  • इस नीति का उद्देश्य राज्य में पर्याप्त और प्रभावशाली पारेषण नेटवर्क स्थापित करने हेतु पारेषण (ट्रांसमिशन) प्लान तैयार किया जाएगा‚ जिससे जल और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
  • इस नीति में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत जैसे-सौर‚ पवन‚ बायोमास और अन्य गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत के दोहन पर विशेष बल दिया गया है।
  • इसी बैठक में हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती खेल नीति‚ 2021 को भी मंजूर किया गया।
  • इस नीति के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता की खेल अधोसंरचना के विकास‚ देखभाल और उपयोग पर विशेष बल दिया गया है।
  • इस नीति का उद्देश्य खेलों के दूरगामी विकास के दृष्टिगत प्रशिक्षण में वैज्ञानिक अनुसंधान को शामिल करना और खेल प्रतिभा की पहचान एवं उन्हें सम्मान देना तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को पुरस्कृत करना है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/shimla/himachal-pradesh-cabinet-approves-energy-and-sports-policies/articleshow/88902551.cms