प्रश्न-15 जनवरी‚ 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार ने किसकी अध्यक्षता में नए रोजगार अवसरों का सृजन करने हेतु छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के गठन का निर्णय किया है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री
(c) मुख्य सचिव
(d) प्रमुख सचिव
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 15 जनवरी‚ 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के गठन का निर्णय लिया है।
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मिशन के अध्यक्ष होंगे।
- इस मिशन का उद्देश्य राज्य में आगामी 5 वर्षों में 12 से 15 लाख रोजगार के अवसर सृजित करना है।
- मुख्य सचिव अमिताभ जैन इस मिशन के उपाध्यक्ष तथा प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला मिशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे।
- इस मिशन के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों के साथ उक्त नवीन कार्यक्रमों का समन्वयन स्थापित किया जाएगा।
- मिशन के तहत राज्य सरकार राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु राज्य में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)‚ अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे प्रमुख संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ उठाएगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…