हिन्दी सेवा सम्मान, 2015

Hindi Seva Samman awards 2015 announced

प्रश्न-वर्ष 2015 के लिए केंद्रीय हिन्दी संस्थान द्वारा दिये जाने वाले हिन्दी सेवा सम्मान की पुरस्कार राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?
(a) 2 लाख रु.
(b) 3 लाख रु.
(c) 4 लाख रु.
(d) 5 लाख रु.
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 10 अप्रैल, 2017 को केंद्रीय हिन्दी संस्थान (आगरा) द्वारा वर्ष 2015 के लिए हिन्दी सेवा सम्मान की घोषणा की गई।
  • केंद्रीय हिन्दी संस्थान, (आगरा) मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग (भाषा प्रभाग) के अंतर्गत द्वितीय और विदेशी भाषा के रूप में हिन्दी के शिक्षण, प्रशिक्षण, अनुसंधान और बहुआयामी विकास के लिए कार्यरत एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षिक संस्था है।
  • इसका संचालन स्वायत्त संगठन ‘केंद्रीय हिन्दी शिक्षण मंडल’ द्वारा किया जाता है।
  • वर्ष 1989 से प्रारंभ हुई ‘अखिल भारतीय हिन्दी सेवा सम्मान योजना’ के अंतर्गत वर्ष 2014 तक सात अलग-2 पुरस्कार श्रेणियों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 14 हिन्दी सेवी विद्वानों को प्रति वर्ष सम्मानित किया जाता रहा है।
  • पुरस्कृत विद्वानों को संस्थान की ओर से भारत के राष्ट्रपति द्वारा 1 लाख रुपये, शॉल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता रहा है।
  • वर्ष 2015 से पुरस्कार श्रेणियों की संख्या 7 से बढ़ाकर 12 एवं पुरस्कार राशि को 1 लाख रु. से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है, जबकि विद्वानों की संख्या 26 हो गयी है।
  • वर्ष 2015 के पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले विद्वानों की सूची क्षेत्रवार निम्नवत है-
  • गंगाशरण सिंह पुरस्कार (हिंदी प्रचार-प्रसार व हिंदी प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु)
    1. प्रो. एस. शेषारत्नम, विशाखापत्तनम, (आंध्र प्रदेश)
    2. डॉ. एम. गोविंद राजन, चेन्नई (तमिलनाडु)
    3. प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी,
    4. प्रो. एच. सुबदनी देवी, इम्फाल (मणिपुर)
  • गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार (हिंदी पत्रकारिता तथा जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु)-
    1. बल्देव भाई शर्मा, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
    2. राहुलदेव, गुरुग्राम, (हरियाणा)
  • आत्माराम पुरस्कार (विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु)
    1. डॉ. गिरीश चंद्र सक्सेना, आगरा (उत्तर प्रदेश)
    2. डॉ. फणी भूषण दास, बिहार
  • सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार (सर्जनात्मक एवं आलोचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु)-
    1. प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
    2. चंद्रकांता, गुरूग्राम, (हरियाणा)
  • महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार-(हिंदी माध्यम से ज्ञान के विविध क्षेत्र पर्यटन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में मौलिक अनुसंधान हेतु)
    1. चित्रा मुद्गल, दिल्ली
    2. डॉ. जयप्रकाश कर्दम, दिल्ली
  • डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार (विदेशी हिंदी विद्वान को विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं लेखन में उल्लेखनीय योगदान हेतु)-
    1. प्रो. ताकेशी फुजिइ, जापान
    2. प्रो. गब्रिइलानिक इलिएवा, न्यूयार्क
  • पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार-(किसी अप्रवासी भारतीय विद्वान को विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं लेखन में उल्लेखनीय योगदान हेतु)-
    1. डॉ. पुष्पिता अवस्थी, नीदरलैंड
    2. डॉ. पद्मेश गुप्त, लंदन
  • वर्ष 2015 में शामिल नये पुरस्कार श्रेणी-
  • सरदार बल्लभ भाई पटेल पुरस्कार (कृषि विज्ञान एवं राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु)
    1. डॉ. बी.आर. छीपा, बीकानेर (राजस्थान)
    2. डॉ. दयाप्रकाश सिन्हा, नोएडा
  • दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार (मानविकी के क्षेत्र में, कला, संस्कृति एवं विचार की भारतीय चिंतन परंपरा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु)
    1. डॉ. महेशचंद्र शर्मा
    2. डॉ. राकेश सिन्हा, दिल्ली
  • स्वामी विवेकानंद पुरस्कार (भारतविद्या/इंडोलॉजी के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु)
    1. श्रीधर गोविंद पराड़कर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
    2. डॉ. श्रीरंजन सूरिदेव, पटना (बिहार)
  • पं. मदन मोहन मालवीय पुरस्कार (शिक्षाशास्त्र एवं प्रबंधन के क्षेत्र में हिंदी माध्यम से उल्लेखनीय लेखन कार्य हेतु)-
    1. प्रो. नित्यानंद पाण्डेय, सिल्चर (असम)
    2. प्रो. जे.पी. सिंघल, जयपुर (राजस्थान)
  • राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार-(विधि एवं लोक प्रशासन के क्षेत्र में हिंदी भाषा में उल्लेखनीय कार्य हेतु)-
    1. प्रो. शिवदत्ता शर्मा, अल्मोड़ा (उत्तराखंड)
    2. प्रो. अशोक कुमार शर्मा, जयपुर (राजस्थान)

संबंधित लिंक
http://khsindia.org/india/hi/component/content/article/33-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80/%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%81/474-%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7-2015-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%98%E0%A5%8B%E0%A4%B7%E0%A4%A3%E0%A4%BE.html
https://khabar.ndtv.com/news/literature/presidential-honour-for-26-for-helping-spread-hindi-1679839
http://www.patrika.com/news/agra/kendriya-sansthan-announced-akhil-bhartiya-hindi-sevi-samman-2015-winner-list-in-agra-1550664/