हिंद महासागर में मिला हिम युग के समय का समुद्री जल

Ancient seawater dating back to Ice Age discovered in Indian Ocean

प्रश्न-निम्नलिखित में से किस स्थान के समीप के समुद्री तल के भीतर से हाल ही में शोधकर्ताओं को हिमयुग के समय का समुद्री जल मिला है?
(a) अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह
(b) लक्षद्वीप
(c) मालदीव
(d) श्रीलंका
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मई, 2019 में वैज्ञानिकों द्वारा हिंद महासागर के मध्य में हिमयुग के समुद्री जल के अवशेषों की खोज की गई है।
  • यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के शोधकर्ताओं ने एक महीने तक चलाए गए एक वैज्ञानिक अभियान के परिणाम स्वरूप इस खोज की पुष्टि की है।
  • यह वैज्ञानिक अभियान मालदीव के तट पर स्थित चूना पत्थरों के भंडार के अन्वेषण हेतु चलाया था।
  • वैज्ञानिकों ने यह भी स्पष्ट किया कि इससे पहले हिम युग के जल उपस्थिति की जांच हेतु जीवाश्म कोरल, अवसादों पर उपस्थित रासायनिक हस्ताक्षरों (Chemical Signature on Sediments) आदि का सहारा लेना पड़ता था।
  • अब इस नए अध्ययन के परिणामस्वरूप वैज्ञानिकों का मानना है कि उन्हें वास्तविक अर्थों में 20,000 वर्ष पहले, हिम युग की अवस्था का समुद्री जल प्राप्त हुआ है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार प्राप्त हिमयुग का पानी सामान्य समुद्री जल (वर्तमान समुद्री जल) से अधिक खारा हैं
  • उल्लेखनीय है कि इस अध्ययन हेतु एक विशेष पानी का जहाज जोइडेस रिसोल्युशन (JOIDES Resolution) प्रयुक्त किया गया था।
  • यह जहाज विशेष रूप से महासागरीय विज्ञान के लिए बनाया गया है, जिसमें ड्रिल मशीनें लगी हैं। ये मशीनें समुद्र तल से नीचे 1 मील से अधिक गहराई तक खुदाई कर सकती हैं।
  • इस अध्ययन हेतु शोधकर्ताओं ने समुद्री तल से 3 मील की गहराई तक खुदाई की थी।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/technology/science/ancient-seawater-dating-back-to-ice-age-discovered-in-indian-ocean-5749436/
http://www.millenniumpost.in/world/ancient-seawater-dating-back-to-ice-age-discovered-in-indian-ocean-354853
https://www.thehindu.com/sci-tech/science/seawater-from-ice-age-tucked-in-rocks-discovered-in-indian-ocean/article27254847.ece
https://phys.org/news/2019-05-scientists-ancient-seawater-ice-age.html
https://www.livescience.com/65566-ice-age-water-discovered-in-maldives.html