चीन में दिखा दुर्लभ एल्बिनो पांडा

Rare all-white panda caught on camera at nature reserve in China

प्रश्न-विश्व वन्य जीव कोष (World Wild Life Fund) के लोगो (Logo) में निम्नलिखित में से किस जानवर को प्रदर्शित किया गया है?
(a) चीता
(b) पांडा
(c) जिराफ
(d) जेब्रा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • अप्रैल, 2019 में चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में पहली बार दुर्लभ सफेद (एल्बिनो) पांडा देखा गया।
  • 25 मई, 2019 को चीन के सिचुआन प्रांत के वोलोंग नेशनल नेचर रिजर्व (Wolong National Nature Reserve) ने इस एल्बिनो पांडा की कैमरे में कैद फोटोग्राफ जारी की।
  • यह पूर्णतयः सफेद फरों से युक्त एक लाल आंखों वाला पांडा है। इसके शरीर पर सामान्य पांडाओं की तरह आंख, कान तथा अग्र भुजाओं पर काले फर नहीं हैं।
  • इस पांडा को एल्बिनो पांडा नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि ये एक विशेष आनुवांशिक दशा, जिसे एल्बिनिज्म कहते है, से ग्रस्त हैं।
  • एल्बिनिज्म के कारण मनुष्यों, जानवरों एवं पौधों में जेनेटिक म्युटेशन के कारण त्वचा का रंग, रोंये (बाल) आदि पिगमेंट के अभाव में पूर्णतया सफेद हो जाते हैं
  • पांडा भालु की एक विशेष प्रजाति है जो पश्चिमी चीन के पर्वतों में स्थित बांस के जंगलों में पाए जाते हैं।
  • वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के लिए भी जंगली पांडा का विशेष महत्व है, जिसने इस जानवर के चित्र को ही अपना लोगो (Logo) बनाया है।
  • प्रकृति के संरक्षण में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था International Union for Conservation of Nature-IUCN द्वारा विशालकाय पांडा को एक असुरक्षित जीवन के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के अनुसार इनकी विश्व में कुल संख्या मात्र 1864 रह गई है।
  • चीन में इस विशालकाय पांडा के संरक्षण हेतु विशेष प्रयासों के तहत वहां की सरकार द्वारा एक विशालकाय पांडा नेशनल पार्क (Giant panda National Park) स्थापित किया जा रहा है।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.washingtonpost.com/world/asia_pacific/all-white-panda-caught-on-camera-in-chinese-nature-reserve/2019/05/28/4967ce26-8134-11e9-b585-e36b16a531aa_story.html?utm_term=.1ef7e628fa51
http://www.xinhuanet.com/english/2019-05/25/c_138089274.htm
https://www.nytimes.com/2019/05/27/world/asia/china-white-panda.html
https://www.hindustantimes.com/world-news/rare-all-white-panda-caught-on-camera-at-nature-reserve-in-china/story-gbI2mxOUGsgyWMHU8ZFbWM.html