हाई सीज ट्रीटी

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 17 जनवरी, 2026 को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री जीवन की रक्षा हेतु विश्व का पहला कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता ‘हाई सीज ट्रीटी’ को लागू किया गया।
  2. हाई सीज ट्रीटी यह संयुक्त राष्ट्र (UN) के अंतर्गत अपनाया गया एक वैश्विक समझौता है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय अधिकार-क्षेत्र से बाहर के क्षेत्रों में समुद्री जैव-विविधता की रक्षा करना है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
    (c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 17 जनवरी, 2026 को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री जीवन की रक्षा हेतु विश्व का पहला कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता ‘हाई सीज ट्रीटी’ को लागू किया गया।
  • यह पहली बार है जब वैश्विक समुदाय ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्रों, जो किसी भी एक देश के अधिकार क्षेत्र से बाहर स्थित विशाल महासागरीय क्षेत्र हैं, में समुद्री जीवन की रक्षा हेतु कानूनी रूप से बाध्यकारी ढांचा अपनाया है।
  • हाई सीज़ संधि, जिसे औपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि (UNCLOS) के अंतर्गत राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से परे क्षेत्रों में समुद्री जैव-विविधता के संरक्षण और सतत उपयोग पर समझौता (BBNJ Agreement) कहा जाता है
  • लगभग दो दशकों की वार्ताओं के बाद, BBNJ समझौते को जून 2023 में अपनाया गया, सितंबर 2023 में हस्ताक्षर हेतु खोला गया और कम से कम 60 देशों द्वारा अनुमोदन के बाद सितंबर 2025 में आवश्यक सीमा पूरी होने के 120 दिनों बाद यह प्रभाव में आया।
  • हाई सीज ट्रीटी यह संयुक्त राष्ट्र (UN) के अंतर्गत अपनाया गया एक वैश्विक समझौता है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय अधिकार-क्षेत्र से बाहर के क्षेत्रों में समुद्री जैव-विविधता की रक्षा करना है।
  • यह संधि संरक्षण, सतत उपयोग और समुद्री संसाधनों के न्यायसंगत साझा के नियम बनाकर इस कमी को पूरा करती है।
  • वर्तमान में हाई सीज़ के केवल लगभग 1% क्षेत्र को ही संरक्षण प्राप्त है , यह संधि संरक्षण कवरेज को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने के उपकरण प्रदान करती है।
  • जिन गतिविधियों से हाई सीज़ की जैव-विविधता को नुकसान पहुँच सकता है, जैसे गहरे समुद्र में खनन और बड़े पैमाने पर मछली पकड़ना, उनके लिए पर्यावरणीय प्रभाव आकलन अनिवार्य किया गया है।
  • यह ट्रीटी वर्ष 2030 तक विश्व के 30% महासागरों के संरक्षण के वैश्विक लक्ष्य का समर्थन करती है।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://oceans-and-fisheries.ec.europa.eu/news/high-seas-treaty-enters-force-milestone-ocean-conservation-2026-01-16_en

https://www.un.org/bbnjagreement/en

https://www.consilium.europa.eu/en/press/press-releases/2024/06/17/high-seas-treaty-council-gives-green-light-for-its-conclusion/?utm_