प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- जनवरी 2026 में एक नए अध्ययन में पश्चिमी भारत से पूर्वी हिमालय की चोटियों तक उठने वाली रेगिस्तानी धूल के ऊंचे गुबार के साथ ले जाए जाने वाले वायुजनित रोगजनकों की पहचान की गई है।
- यह श्वसन और त्वचा रोगों से सम्बंधित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जनवरी 2026 में एक नए अध्ययन में पश्चिमी भारत से पूर्वी हिमालय की चोटियों तक उठने वाली रेगिस्तानी धूल के ऊंचे गुबार के साथ ले जाए जाने वाले वायुजनित रोगजनकों की पहचान की गई है।
- उल्लेखनीय है कि यह श्वसन और त्वचा रोगों से सम्बंधित हैं।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक स्वायत्त संस्थान, बोस संस्थान के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी भारत के शुष्क क्षेत्रों से उठने वाले धूल भरी आंधियों की दो वर्षों से अधिक समय तक के अध्ययन में पाया कि शक्तिशाली धूल भरी आंधियां सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर सकती है।
- तथापि घनी आबादी वाले और प्रदूषित इंडो-गंगा के मैदान को पार करने के बाद यह अंततः हिमालय की पहाड़ियों पर थम जाती हैं।
- ये वायु में मौजूद बैक्टीरिया को ले जाते हैं, जिनमें ऐसे रोगाणु भी शामिल हैं जो मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।
- परिवहनित रोगाणुओं के कारण होने वाली श्वसन और त्वचा संबंधी बीमारियों के अलावा, ऊर्ध्वाधर उत्थान स्थानीय रूप से उत्पन्न रोगाणुओं को उच्च ऊंचाई वाले वातावरण में पहुंचाता है, जहां वे दूर-दूर से आने वाले रोगाणुओं के साथ मिल जाते हैं।
- ये सभी मिलकर हिमालय के ऊपर तैरते जीवाणु समुदाय को नया रूप देते हैं, जिससे पाचन संबंधी संक्रमण भी होते हैं।
- जर्नल “साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट” में प्रकाशित अपनी तरह के इस पहले अध्ययन के परिणाम, क्षैतिज लंबी दूरी के धूल परिवहन और तलहटी वायु प्रदूषण के ऊर्ध्वाधर उत्थान के कारण हिमालय के ऊपर वायुमंडलीय जीवाणु समुदाय में होने वाले व्यवधान को मात्रात्मक रूप से प्रदर्शित करते हैं, जिसका सार्वजनिक स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है।
- यह शोध मानव स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय कार्य योजनाओं को मजबूत करने और विकसित भारत@2047 की परिकल्पना के अनुरूप स्वास्थ्य पूर्वानुमान प्रणालियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टिकोण प्रदान करता है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2219597®=3&lang=2
https://ddnews.gov.in/en/study-finds-desert-bacteria-traveling-to-himalayas-posing-health-risks