प्रश्न – हाल ही में किस समुदाय द्वारा हनुक्काह उत्सव मनाया गया?
(a) ईसाई समुदाय (b) यहूदी समुदाय
(c) सिख समुदाय (d) मुस्लिम समुदाय
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- दिसंबर, 2024 से जनवरी, 2025 के मध्य यहूदी समुदाय में हनुक्काह उत्सव मनाया गया
- यह उत्सव यहूदी समुदाय का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है, जिसे “प्रकाश का पर्व” भी कहा जाता है।
- यह आठ दिनों तक चलता है और हर दिन मेनोराह (नौ शाखाओं वाले दीपक) की मोमबत्तियाँ प्रज्ज्वलित की जाती हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…