स्पैडेक्स मिशन (SpaDeX)

प्रश्न – स्पैडेक्स मिशन (SpaDeX) से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.यह दो छोटे अंतरिक्ष यान का उपयोग करके अंतरिक्ष में डॉकिंग के प्रदर्शन के लिए एक लागत प्रभावी प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है।
2. इसे इसरो द्वारा पीएसएलवी-सी60 के ज़रिए 30 दिसंबर, 2024 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) और (3) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 दिसंबर, 2024 को इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से स्पैडेक्स मिशन (SpaDeX) को लांच किया
  • इसे पीएसएलवी-सी60 के ज़रिए लांच किया गया
  • स्पैडेक्स का अर्थ है -स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट
  • इस मिशन में दो छोटे अंतरिक्ष यान शामिल हैं
  • हर यान का वज़न लगभग 220 किलोग्राम है
  • ये पृथ्वी से 470 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगाएंगे
  • इनमें एक चेजर (एसडीएक्स01) और दूसरा टारगेट (एसडीएक्स02) नाम का उपग्रह है
  • इस मिशन का उद्देश्य सफल डॉकिंग, डॉक किए गए अंतरिक्ष यानों में ऊर्जा का हस्तांतरण करना और अनडॉकिंग के बाद पेलोड का संचालन करना है
  • स्पैडेक्स मिशन के तहत किसी अंतरिक्ष यान को ‘डॉक’ और ‘अनडॉक’ करने की क्षमता को प्रदर्शित किया जाएगा
  • एक अंतरिक्ष यान से दूसरे अंतरिक्ष यान के जुड़ने को ‘डॉकिंग’ और अंतरिक्ष में जुड़े दो अंतरिक्ष यानों के अलग होने को ‘अनडॉकिंग’ कहते हैं
  • यह तकनीक भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं जैसे कि चंद्रमा पर भारत, चंद्रमा से नमूना वापसी, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का निर्माण और संचालन आदि के लिए आवश्यक है।
  • अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक तब आवश्यक होती है, जब सामान्य मिशन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कई रॉकेट लॉन्च करने की आवश्यकता होती है।
  • इस मिशन के माध्यम से, भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक रखने वाला दुनिया का चौथा देश बना
  • इससे पहले यह उपलब्धि रूस, संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका और चीन के पास थी

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2093369