प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन कॉर्टेम बेबी (Coartem Baby) दवा के संबंध में सही नहीं है?
(a) यह दवा स्विस कंपनी नोवार्टिस द्वारा विकसित की गई है, और इसका उद्देश्य नवजात शिशुओं में मलेरिया का उपचार करना है।
(b) कॉर्टेम बेबी को रियामेट बेबी (Riamet Baby) के नाम से भी जाना जाता है।
(c) इसे मीठे नींबू स्वाद में तैयार किया गया है ताकि बच्चों को आसानी से पिलाया जा सके।
(d) इसे दूध में घोलकर 2 से 5 किलोग्राम वजन वाले शिशुओं को दिया जा सकता है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 जुलाई, 2025 को कॉर्टेम बेबी (Coartem Baby) नामक दवा को स्विट्जरलैंड की स्वास्थ्य एजेंसी स्विसमेडिक ने नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए पहले मलेरिया उपचार के रूप में मंजूरी प्रदान की।
- कॉर्टेम बेबी को रियामेट बेबी (Riamet Baby) के नाम से भी जाना जाता है।
- यह दवा स्विस दवा कंपनी नोवार्टिस द्वारा विकसित की गई है।
- इस दवा को जिनेवा स्थित गैर-लाभकारी संस्था मेडिसिन्स फॉर मलेरिया वेंचर और PAMAfrica कंसोर्टियम के सहयोग से विकसित किया गया है।
- यह परियोजना यूरोपीय एवं विकासशील देशों के क्लीनिकल ट्रायल्स साझेदारी (EDCTP) और स्वीडिश अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी द्वारा सह-आवृत है।
- यह दवा 2 से 5 किलोग्राम वजन वाले नवजातों और शिशुओं में Plasmodium falciparum या मिश्रित मलेरिया संक्रमण के इलाज के लिए बनाई गई है।
- इसे दूध में घोलकर आसानी से पिलाया जा सकता है, और इसका स्वाद मीठा चेरी जैसा है।
- नोवार्टिस इसे लगभग लाभ-रहित आधार पर उपलब्ध कराएगी ताकि मलेरिया-प्रभावित क्षेत्रों में इसकी पहुंच बढ़ सके।
- कॉर्टेम बेबी में दो दवाएँ हैं आर्टीमीथर और ल्यूमेफैंट्रिन, जो मलेरिया परजीवी से लड़ने के लिए एक साथ काम करती हैं।
- इन दवाओं को पहले ही 11 पाउंड से अधिक वजन वाले रोगियों में उपयोग के लिए अनुमोदित किया जा चुका है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…