प्रश्न-4 फरवरी‚ 2021 को दिल्ली में ‘स्विच दिल्ली’ अभियान की शुरुआत की गई। सरकार ने वर्ष 2024 तक कुल वाहन पंजीकरण में कितने प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है?
(a) 20 प्रतिशत
(b) 25 प्रतिशत
(c) 30 प्रतिशत
(d) 35 प्रतिशत
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 4 फरवरी‚ 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने हेतु ‘स्विच दिल्ली’ अभियान की शुरुआत की।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से शहर में प्रदूषण से निपटने हेतु इलेक्ट्रिक को खरीदने की अपील की।
- दिल्ली सरकार अगले छह हफ्तों में विभिन्न उद्देश्यों के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को किराए पर लेगी।
- मुख्यमंत्री ने आपूर्ति शृंखला और बड़ी कंपनियों‚ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन‚ बाजार संगठनों‚ मॉल एवं सिनेमा हॉल को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और अपने परिसरों में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कहा।
- अगस्त‚ 2020 में पॉलिसी लांच होने के बाद से 41000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए हैं।
- इस अभियान अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहनों के लाभों के विषय में जागरूकता का प्रसार किया जाएगा।
- सरकार ने वर्ष 2024 तक दिल्ली में कुल वाहन पंजीकरण में 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
- 1 अगस्त‚ 2020 में पॉलिसी लांच होने के बाद से 41000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए है।
- दिल्ली सरकार द्वारा शहर भर में 100 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने हेतु निविदा भी जारी की गई है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…