एमसीए 21 वर्जन 3.0

प्रश्न-एमसीए 21 वर्जन 3.0 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) कार्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान एमसीए 21 वर्जन 3.0 लांच करेगा।
(b) इस संस्करण के अंतर्गत ई-परामर्श और अनुपालन प्रबंधन के लिए अतिरिक्त मॉड्यूल शामिल होंगे।
(c) एमसीए-21 प्रणाली भारत सरकार की दूसरी मिशन मोड ई-शासन परियोजना है।
(d) वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और एआई और एमएल जैसी उभरती तकनीकों को शामिल करते हुए एमसीए 21 वर्जन 3.0 का विजन है’ भारत के कॉर्पोरेट विनियामक वातावरण में परिवर्तन लाना’।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान एमसीए 21 वर्जन 3.0 लांच करेगा।
  • इस संस्करण के अंतर्गत ई-न्यायिक निर्णय‚ ई-परामर्श और अनुपालन प्रबंधन के लिए अतिरिक्त मॉड्यूल शामिल होंगे।
  • एमसीए 21 प्रणाली भारत सरकार की पहली मिशन मोड ई-शासन परियोजना है।
  • एमसीए 21 वर्जन 3.0 प्रौद्योगिकी-संचालित परियोजना है और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप है।
  • इसे कार्यान्वयन को मजबूती देने‚ कारोबार में सुगमता को बढ़ावा देने‚ उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने तथा नियामकों के बीच डेटा के बाधारहित एकीकरण और विनिमय की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
  • इस परियोजना के तहत उन्नत विश्लेषण के लिए व्यापक पैमाने पर मापन की सुविधा तथा उच्च क्षमता के साथ माइक्रो-सर्विस संरचना की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • एमसीए 21 वर्जन‚ 3.0 का विजन है-‘भारत के कॉर्पोरेट विनियामक वातावरण में परिवर्तन लाना’।
  • इस विजन में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएं‚ एआई और एमएल जैसी उभरती हुई तकनीकों को शामिल किया गया है।
  • वित्तीय वर्ष 2021-22 में लांच किए जाने वाले एमसीए 21 के प्रमुख घटकों में ई-जांच‚ ई-न्यायिक निर्णय‚ ई-परामर्श‚ अनुपालन प्रबंधन प्रणाली (सीएमएस) और एमसीए लैब शामिल हैं।
  • इसके अलावा एमसीए 21 वी 3 में चैट बॉट सक्षम हेल्पडेस्क‚ मोबाइल ऐप‚ इंटरैक्टिव यूजर डैशबोर्ड‚ बेहतर उपयोगकर्त्ता अनुभव से जुड़ी यूआई। यूएक्स प्रौद्योगिकी और एपीआई के माध्यम से सहज डेटा प्रसार की भी सुविधा होगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.businessworld.in/article/MCA21-Version-3-0-to-be-launched-in-Fiscal-2021-22/05-02-2021-374307