स्वागत-एफआई (SWAGAT-FI)

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सेबी (SEBI) द्वारा 16 सितंबर, 2025 को लॉन्च किए गए स्वागत-एफआई (SWAGAT-FI) ढाँचे के बारे में सही नहीं है?
(a) यह ढाँचा दीर्घकालिक वैश्विक पूंजी आकर्षित करने और विदेशी निवेशकों के ऑनबोर्डिंग को सरल बनाने के उद्देश्य से लाया गया है।
(b) स्वागत-एफआई ढाँचे के अंतर्गत पंजीकरण अब 10 वर्षों के लिए कराया जा सकता है, जबकि पहले यह केवल 3-वर्षीय चक्र के लिए मान्य था।
(c) इस ढाँचे का लाभ केवल उच्च जोखिम वाले हेज फंड्स और प्राइवेट इक्विटी निवेशकों तक सीमित रखा गया है।
(d) यह ढाँचा गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT-IFSC) के साथ एकीकृत है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 सितंबर, 2025 को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दीर्घकालिक विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए स्वागत-एफआई (Single Window Automatic & Generalised Access forTrusted Foreign Invvestors-: SWAGAT-FI) नामक एक नया नियामक ढांचा लॉन्च किया।
  • इस ढाँचे को ऑनबोर्डिंग को सरल बनाने, निवेश मार्गों को एकीकृत करने और भारत में दीर्घकालिक वैश्विक पूंजी आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह ढाँचा “कम जोखिम वाले” विदेशी निवेशकों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिनमें सॉवरेन वेल्थ फंड , केंद्रीय बैंक , पेंशन फंड , वैश्विक बीमा कंपनियाँ और बड़े म्यूचुअल फंड शामिल हैं।
  • स्वागत-एफआई एकल-खिड़की पंजीकरण प्रक्रिया प्रदान करता है , जिससे विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश करने हेतु आवश्यक जटिलता और समय कम हो जाता है।
  • नए ढांचे के तहत, पात्र विदेशी निवेशक अब 10 साल की अवधि के लिए पंजीकरण करा सकते हैं,जो पहले 3-वर्षीय चक्र के बजाय प्रशासनिक बाधाओं को कम करता है।
  • इस ढांचे का उद्देश्य मौजूदा अनुपालन आवश्यकताओं को आसान बनाना है, जिससे विश्वसनीय विदेशी निवेशकों के लिए भारत के विनियामक वातावरण में काम करना अधिक कुशल हो सके।
  • यह ढांचा गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (GIFT-IFSC) के साथ एकीकृत है।
  • स्वागत-एफआई ढांचा पात्र विदेशी निवेशकों के लिए एकल-खिड़की, एकीकृत पंजीकरण प्रक्रिया प्रदान करेगा, जिससे वे प्रत्येक के लिए अलग-अलग अनुपालन प्रक्रियाओं से गुज़रे बिना कई माध्यमों से निवेश कर सकेंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.sebi.gov.in/sebiweb/home/HomeAction.do?doListing=yes&sid=4&smid=35&ssid=38