सैमुअल उमतिती (Samuel Umtiti)

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सैमुअल उमतिती के बारे में सही नहीं है?
(a) उमतिती ने 15 सितंबर, 2025 को 31 वर्ष की उम्र में संन्यास की घोषणा की।
(b) उन्होंने 2016 में बार्सिलोना से जुड़कर क्लब के लिए 133 मैच खेले।
(c) उमतिती ने 2018 फीफा विश्व कप फाइनल (फ्रांस बनाम क्रोएशिया) में विजयी गोल दागा।
(d) वह 2013 में फ्रांस की पहली अंडर-20 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 सितंबर, 2025 को फ्रांस के सैमुअल उमतिती ने पेशेवर फुटबॉल से 31 वर्ष की उम्र में संन्यास की घोषणा की।
  • ओलंपिक लियोनिस अकादमी से निकले उमतिती वर्ष 2016 में बार्सिलोना से जुड़े और क्लब के लिए 133 मैच खेले।
  • इस टीम का हिस्सा रहते हुए उन्होंने तीन कोपा डेल रे और दो ला लीगा खिताब जीते।
  • इटली में लेसे के साथ लोन पर एक सीज़न बिताने के बाद , वह वर्ष 2023 में फ्रांस लौट आए और लिली में शामिल हो गए।
  • उमतिती ने आखिरी बार लीग 1 क्लब लिली के लिए खेला था।
  • उन्होंने फ्रांस के लिए 31 से अधिक मैच खेले।
  • वह वर्ष 2013 में फ़्रांस की पहली अंडर-20 विश्व कप जीतने वाली टीम के एक अभिन्न सदस्य थे।
  • उमतिती फ्रांस की उस टीम का हिस्सा थे जिसने रूस में वर्ष 2018 मेंआयोजित फीफा विश्व कप जीता।
  • इस विश्व कप के सेमीफाइनल (फ्रांस vs बेल्जियम) में उन्होंने विजयी हेडर गोल किया था, जिसने टीम को फाइनल तक पहुँचाया।
  • सैमुअल उमतिती का जन्म कैमरून के याउंडे में हुआ था।
  • सितंबर 2008 में उन्होंने फ्रांसीसी नागरिकता प्राप्त की।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fcbarcelona.com/en/football/first-team/news/4363396/samuel-umtiti-announces-retirement-at-31-years/featured

https://www.business-standard.com/sports/football-news/france-world-cup-winner-samuel-umtiti-retires-from-football-aged-31-125091501619_1.html