प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
- 17 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8वें पोषण माह के साथ-साथ ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ किया
- यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर आयोजित किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8वें पोषण माह के साथ-साथ ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ किया
- इस पहल का नेतृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) संयुक्त रूप से कर रहे हैं
- यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर आयोजित किया जाएगा।
- इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, पोषण, तंदुरुस्ती और 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है।
- इस राष्ट्रव्यापी सघन अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना भी है।
- यह गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग की जांच, शीघ्र पहचान और उपचार संबंधों को मज़बूत करेगा, साथ ही प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मातृ, शिशु और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?NoteId=155215&ModuleId=3