प्रश्न – 8 से 10 सितंबर,2025 तक अभ्यास, “सियोम प्रहार” कहां आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) ग्वालियर
(c) गोवा (d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 से 10 सितंबर, 2025 तक भारतीय सेना द्वारा अभ्यास, “सियोम प्रहार” का आयोजन अरुणाचल प्रदेश में किया गया
- यह एक प्रमुख फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास है
- इसका उद्देश्य आधुनिक सामरिक अभियानों में ड्रोन तकनीक के उपयोग को प्रमाणित करना है
- यह अभ्यास यथार्थवादी युद्धक्षेत्र परिस्थितियों में आयोजित किया गया, और सामरिक तथा परिचालन दोनों आयामों में ड्रोनों को प्रभावी ढंग से एकीकृत करके परिचालन तैयारियों में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।
- इस अभ्यास में पारंपरिक लड़ाकू हथियारों और उभरती तकनीकी क्षमताओं के बीच अनुकूलनशीलता और तालमेल के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
- साथ ही इस अभ्यास में निगरानी, लक्ष्य निर्धारण और सटीक हमलों के लिए मानवरहित हवाई प्रणालियों का परीक्षण किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…