प्रश्न – अक्टूबर, 2025 में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत भारत ने कितने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए?
(a) 1 (b) 4
(c) 5 (d) 3
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अक्टूबर, 2025 में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत भारत ने 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए
- प्राप्त रिकार्ड इस प्रकार हैं:
- एक महीने में स्वास्थ्य देखभाल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराने वाले सबसे अधिक लोग – 3,21,49,711 (3.21 करोड़ से अधिक)
- एक सप्ताह में स्तन कैंसर की ऑनलाइन स्क्रीनिंग के लिए साइन अप करने वाले सबसे अधिक लोग – 9,94,349 (9.94 लाख से अधिक)
- एक सप्ताह में महत्वपूर्ण संकेतों की ऑनलाइन स्क्रीनिंग के लिए साइन अप करने वाले सबसे अधिक लोग (राज्य स्तर पर) – 1,25,406 (1.25 लाख से अधिक)
- उल्लेखनीय है की प्रधानमंत्री ने पोषण माह के साथ-साथ, 17 सितंबर – 2 अक्टूबर, 2025 के मध्य तक चले राष्ट्रव्यापी अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का भी शुभारंभ किया था।
- इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है, जिससे किसी भी कमी या बीमारी का जल्दी पता लगाया जा सके, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित हो और एक मज़बूत एवं स्वस्थ भारत के लिए परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सशक्त बनाया जा सके।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…