प्रश्न – 31 अक्टूबर, 2025 को यंग लीडर्स फोरम – 2025 का आयोजन कहाँ किया गया?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) इंदौर (d) बंगलुरू
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 अक्टूबर, 2025 को यंग लीडर्स फोरम – 2025 का आयोजन मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में किया गया
- इसे भारतीय सेना द्वारा सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (सीएलएडब्ल्यूएस) के सहयोग से आयोजित किया गया था
- इस कार्यक्रम में सेना, शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्यमिता और अनुसंधान जगत के युवा अग्रदूतों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्र, उद्योग जगत के साझेदार और सशस्त्र बलों व सीएपीएफ के युवा नेता एक साथ आए।
- यह आयोजन 27-28 नवंबर, 2025 के मध्य होने वाले तीसरे चाणक्य डिफेंस डायलॉग (सीडीडी) के पूर्व-कार्यक्रम के रूप में किया गया।
- सीडीडी भारतीय सेना का प्रमुख वार्षिक सेमिनार है, जिसका इस वर्ष का विषय “सुधार से परिवर्तन: सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत” है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…