स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित विशेष मेट्रो ट्रेन

प्रश्न – भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित विशेष मेट्रो ट्रेन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 27 अगस्त, 2026 को इसे केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से रवाना किया गया।
(b) इसे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाई।
(c) यह पहल स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से युवाओं को परिचित कराने पर केंद्रित है।
(d) यह विशेष मेट्रो ट्रेन भारतीय रेलवे और संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त पहल है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 अगस्त, 2026 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित विशेष मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • यह ट्रेन स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और राष्ट्रीय नायकों के जीवन, विचारों, बलिदानों एवं योगदान को प्रदर्शित करती है।
  • इस पहल का उद्देश्य यात्रियों, विशेषकर युवाओं, को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से परिचित कराना और उनमें देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
  • यह पहल प्रभात प्रकाशन और दिल्ली मेट्रो के सहयोग से शुरू की गई है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2303839&reg=48&lang=2