गुजरात गौरव सरोवर

प्रश्न – – ‘गुजरात गौरव सरोवर’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) 27 अगस्त, 2026 को इसका लोकार्पण केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया।
(b) यह गुजरात के अमरेली में स्थित है।
(c) इसका निर्माण हरिकृष्ण ग्रुप और ढोलकिया फाउंडेशन ने किया है।
(d) इसकी जल-भंडारण क्षमता 40 लाख लीटर है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 अगस्त, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अमरेली में ‘गुजरात गौरव सरोवर’ का लोकार्पण किया।
  • इसका निर्माण हरिकृष्ण ग्रुप और ढोलकिया फाउंडेशन ने किया है।
  • 21 एकड़ में विस्तृत इस सरोवर की जल-भंडारण क्षमता 40 करोड़ लीटर है।
  • यह कृषि एवं पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने और भूजल संरक्षण में सहायक होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2303814&amp%3breg=48&amp%3blang=1&reg=48&lang=2